#saritakibagiya #gardening #terracegardenindia

गुड मॉर्निंग। आप सबका बहुत-बहुत स्वागत है मेरी छोटी सी प्यारी सी इस बगिया में। मैं सरिता दिल्ली से आप सबका बहुत-बहुत स्वागत है। पता है मौसम बदल रहा है ना? और जितनी जरूरत इस बदलते मौसम में हमें अपने अपने घर के बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल की होती है ना उससे ज्यादा कहीं हमारे इस पर्यावरणविद जो हमें पर्यावरण के एक सच्चाई से अवगत कराते हैं। यह पेड़ पौधे इनको भी देखभाल की जरूरत होती है। अब आप देख रहे हैं। कल मैंने आप सबको बताया था जब मैंने कल का वीडियो बनाया था शॉर्ट में कि हमने अलग-अलग सेक्शन में डिवाइड कर दिया है अपने गार्डन को। कल वाला जो सेक्शन था वह आपको दिखाया था जहां सूर्योदय के वक्त की धूप आती है। ताजी धूप से वह सब अपने आप को सेकते हैं। अपनी सिकाई करते हैं और उन्हीं से उनकी सिंचाई भी होती है। शीत वाले पानी जो है वहां पे नहीं गिरते। पर यह वाला जो सेक्शन आप देख रहे हैं ना यहां ऐसे पौधे लगाए हैं जहां पे भी दिन भर धूप नहीं आती है। बस शाम के वक्त में ढलती सूरज की जो धूप है वो बैक साइड पे यह जो आप देख रहे हैं इसके पीछे से आती है। बस उतनी ही धूप में आप यह डिफिन बेकिया का जो प्लांट देख रहे हैं, आप सब अगर शुरू से मेरे फॉलोअ हैं और मुझे फॉलो कर रहे हैं, तो आप सबको पता होगा कि यह डिफिन बेकिया मैं सड़क से उठा के लाई थी और छोटे-छोटे टुकड़ों में डिवाइड करके डंडा सिर्फ था और उसे लगाया था और इसके पूरे सफर को आप सब से मैंने शेयर किया है। बाकी के जो प्लांट लगे हुए हैं, मनी प्लांट जो है वह तो कट करके लगाते ही रहते हैं। सिंसिव का जो प्लांट आपको दिख रहा है या सॉन्ग ऑफ इंडिया का प्लांट आपको दिख रहा है। यह सब भी छोटी-छोटी कटिंग से ही लगाया हुआ है जो आज यह शेप यह आकार ले चुका है। इसके अलावा यह सॉन्ग ऑफ इंडिया आप देख रहे हैं यहां पे यह बहुत है यहां पे। यहां पर जितने भी प्लांट हैं, वह सारे प्लांट को बस ताजी हवा की जरूरत होती है और इनको खाद पानी की जरूरत होती है। इतने ही में यह यहां पे जीवित रहते हैं। इस बार जब रनोवेशन कराया तो मैंने यहां पे एक सीढ़ी और आगे की तरफ जोड़ दी है। यहां पे मेरा यह ट्रे गार्डन रखा हुआ है और बैक साइड में जहां पे कुछ चंपा के पौधे मैंने लगा दिए हैं। और यही सहजन का प्लांट है। ऊपर की तरफ से यह सारे जो लटक रहे हैं, इसमें इंच प्लांट है, ट्रायंगल हार्ट है। जिसको बस इतनी ही जरूरत है जितनी धूप, हवा और पानी इसे यहां मिल रहा है। और यह हमारे गार्डन के एक सेक्शन के खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। मुझे पता है कि आप सबको भी यह बहुत ही खूबसूरत लगा है। लगा है ना? तो बस लाइक कर दीजिए और एक प्यारा सा कमेंट भी कर दीजिए। नमस्कार।

16 Comments

Pin