fruit harvesting for terrace garden #terracegarden #fruit #plants #gardening #terracegarden #vegetable #garden #shorts#youtubeshorts#gardenlove #gardenplantlover#diygarden#gardenplants#organicfarming #organic #farming
आज मैं आई हूं अपने टेरेिस पे कुछ फ्रूट हार्वेस्ट करने के लिए। तो यहां पर मैंने दो-तीन स्क्वायर बैग रखे हैं। जिनमें मैं हरी पत्तेदार सब्जियां उगाती हूं। धनिया, लहसुन और लाई, पालक, मेथी इस तरह से। यह बड़ी सी एक क्यारी है जिसमें मैंने पालक और राई लगाई है। इसके अलावा मैंने अपने टेरेस गार्डन में बहुत सारे फ्रूट प्लांट भी लगाए हैं। अंजीर का पेड़ है जिसमें खूब सारे अंजीर भी लगे हैं। अब मैं जो दिखा रही हूं वह है कीनू। इसमें करीब 2025 दाने आए थे। कुछ तो गिर गए हैं। कुछ हमने खा लिए हैं और छह सात दाने अभी भी इसमें लगे हुए हैं और पूरी तरह से पीले हो गए हैं। जिन्हें मैं हाथ तोडूंगी। नेक्स्ट फ्रूट प्लांट मैं आपको दिखा रही हूं जिसे गमले में या ग्रो बैग में आसानी से उगाया जा सकता है। तो यह है शरीफा। इसमें पांच छह लगे थे और दो-चार तो चिड़िया खा गई है। दो-तीन मैंने खा लिए हैं। देखिए यह कितना अच्छा हो रहा है पक के। अगर मैं आज इसे नहीं तोड़ती तो यहां से चिड़िया ही खा लेती। चिड़ियों ने मेरे बहुत सारे सरी खाले हैं। इसे तो आज मैं ही खाऊंगी। अब तोड़ लेते हैं कुछ कीनो। इससे दो बार फ्रूट में ले चुकी हूं। बड़े-बड़े साइज के कीनो इसमें हुए हैं। अभी भी एकद दाने मैंने बचा लिए हैं क्योंकि मुझे पूरे कीनो तोड़ने का दिल नहीं कर रहा है। तो देखिए कितने हेल्दी हो रहे हैं। यह करीब 24 इंच के ग्रो बैग में मैंने लगाया है। टेरेस गार्डन में आप अपने इन फ्रूट प्लांट को ऐड कीजिएगा। दो-ती साल में ही यह फ्रूट दे देते हैं। इसके अलावा मैंने अपने टेरेस गार्डन में पपीता लगाया है, अनार लगाया है, केला लगाया है और ड्रैगन फ्रूट लगाया है और आम तो बहुत सारे आते हैं। तो, यह है आज की मेरी हार्वेस्टिंग फ्रेश फ्रूट जो मैंने बिल्कुल ऑर्गेनिक तरीके से लगाए हैं। कोई भी बाहर का केमिकल मैं यहां पे नहीं डालती हूं। जामुन का पेड़ लगा है इस ग्रो बैग में। साथ में ही यह गेंदे उगाए हैं। कितना हेल्दी प्लांट हुआ है और खूब सारे फ्लावर इसमें आए हैं। इन्हें मैं कभी भी तोड़ती नहीं हूं। जैसे ही यह प्लांट सूख जाएगा यह फूल इसी में गिर जाएंगे। नेक्स्ट ईयर यह अपने आप से उग जाते हैं। देखिए इधर भी यह कुछ गेंदे लगे हुए हैं। इसी में स्वीट पोटैटो वाइन भी है पर्पल वाली जो देखने में बेहद सुंदर लगती है। अगर आप जानना चाहते हैं कौन से फ्रूट प्लांट को ग्रो बैग या छोटे गमलों में लगाया जा सकता है। इसके ऊपर मेरे चैनल पर डिटेल वीडियो है। जरूर देखिएगा। तो फिर मिलती हूं आपसे एक नए वीडियो में। तब तक के लिए बाय-ब। हैप्पी गार्निंग।

4 Comments
👍👍👍👍👍👍👍
Sapot karna please🙏🙏🙏🙏🙏
❤❤🎉🎉 good
❤❤
Nice 🎉