►Paid Membership lene k lye ye video dekhain

========================================
💚 Watch more kitchen gardening videos here: https://www.youtube.com/@KitchenGardening708

आज है सितंबर की 21 तारीख। इतवार का दिन। कौन-कौन सी मैंने सब्जियों के बीज अभी तक लगाए हैं और कौन से जर्मिनेट हो गए हैं उसके ऊपर ओवरव्यू। वैसे सफाई की बात करूं तो लास्ट टाइम मैंने जो कहा था कि आधे गार्डन की मैंने सफाई कर ली है। आधे इस वाले पोर्शन की अभी सफाई नहीं की। तो वह आज तक अभी तक हो ही नहीं पाई। कब कर पाऊंगा कुछ पता नहीं। चलिए आपको बीज दिखाता हूं कौन-कौन से उग गए हैं। इन गमलों और डब्बे के अंदर मैंने मटर के बीज लगा लिए थे। मटर के बीज अब जर्मिनेशन अपनी शुरू कर चुके हैं। देखिए कितने खूबसूरत अंदाज से यह मिट्टी के अंदर से निकल रहे हैं। और यह जो स्टिक्स आप देख रहे हैं ना यह स्टिक्स रखना मेरी मजबूरी थी। जिस दिन मैंने बीज लगाए उसी रात बिल्ली आई और बहुत मजे के साथ गमलों की मिट्टी के ऊपर चलना शुरू कर दिया। गमलों की मिट्टी नीचे दब गई। अब तो मैंने पानी दिया तो उसके पांव के निशान खत्म हो गए हैं। यह देख सकते हैं। पांव के निशान यहां पर लग गए। तो फिर मैंने उससे अगले दिन यह झाड़ियां और स्टिक्स गमलों के ऊपर रख दी ताकि बिल्ली का पांव बीज वाली जगह पर ना जाए। क्योंकि अगर बीज वाली मिट्टी पर पांव जाएगा तो बीज और भी नीचे दब जाएगा। फिर वो उग नहीं पाएगा। तो अच्छा हुआ यह उग गए और झाड़ियों की वजह से हमारे बीज भी सेफ रहे। यह देखिए एक यह भी उग रहा है। एक यह भी उग रहा है। और यह मैंने लगाए थे 14 तारीख को। तो आज 21 हो गई है। आपके सामने रिजल्ट है। इसके अलावा टमाटर के बीज लगाए थे। टमाटर के बीज मैंने वो भी 14 तारीख को ही लगाए थे। और अब देखिए कितने अच्छे अंदाज से यह ग्रोथ कर रहे हैं। और इनके अंदर छोटे-छोटे जो पौधे दिख रहे हैं ना यह हैं तुलसी के पौधे। इसको हम उखाड़ देंगे। इसको हम नहीं आने देंगे। तुलसी के पौधे पर जो बीज बन जाते हैं ना वह हवा की वजह से इधर-उधर गिर ही जाते हैं। तो देखिए कितनी अच्छी ग्रोथ चल रही है। हर पौधा अपने पांव पर खड़ा है। इनको ब्राइट लाइट देंगे तो ही अपने पांव पर खड़े हो पाएंगे। नहीं तो यह नीचे गिर जाएंगे रोशनी की कमी होने की वजह से। पहले मैंने इसको गमले को रखा हुआ था इस रैक के अंदर। जैसे ही इनकी जर्मिनेशन शुरू हुई तो पौधे एक साइड पर झुक रहे थे। तो मैंने परसों उठाकर इसको इस पोर्शन पर रख दिया जहां पर ब्राइट लाइट और कुछ देर की धूप भी आती है ताकि पौधों की ग्रोथ आगे अच्छी चल सके। इसके अलावा ग्लडिओलस और नरगस के बीज भी लगाए थे। बल्ब्स लगाए थे मैंने। तो ग्लडिओलस का देखिए बल्ब शूटिंग शुरू कर चुका है। एक कोने से इसका शूट बाहर निकल रहा है और दूसरे बल्ब का यहां से निकल रहा है। तो आने वाले टाइम में हो सकता है और भी शूट्स निकलें। इन दोनों के ऊपर भी वीडियोस बन रही हैं। डेफोडल्स यानी नरगस अभी तक उसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई है। और यह मैंने लगाए थे 12 तारीख वाले दिन। चलिए अब चलते हैं दूसरी छत पर। इस छत पर भी वैसे ही सब कुछ पड़ा हुआ है। अभी तक कुछ भी सेट करके नहीं रखा। मैंने 17 तारीख को लगाए थे मेथी के बीज। और मेथी के बीज जल्दी जर्मिनेट भी हो गए। यह देखिए कैरी के अंदर मैंने लगाए थे। छोटे-छोटे से पौधे आपको दिख रहे होंगे। तो यह बहुत अच्छे से अब यहां पर चलेंगे। इंशाल्लाह पौधे बड़े भी होंगे और हम हार्वेस्टिंग भी करेंगे। और इनके ऊपर मेरी वीडियोस भी बन रही हैं। दो से ढाई महीने में आपको वीडियोस देखने में मिलेंगी। मेथी, पालक, धनिया, पुदीना यह ऐसे पौधे हैं जिनके लिए किसी किस्म की कोई खाद की जरूरत नहीं होती। बस मिट्टी के अंदर लगा दें। बस मौसम का लिहाज रखकर चलेंगे तो अच्छा रिजल्ट पाएंगे। और पालक के बीज मैंने यहां पर डाले थे। लेकिन अभी पालक का कोई भी बीज आ हां यह उगना शुरू हो गए हैं पालक के। यह भी 17 तारीख को ही मैंने लगाए थे। तो, यह छोटे-छोटे से पौधे अब निकलेंगे। मैंने लगाए किस तरह? लंबी-लंबी सी लाइनें बनाई। आधे-आधे इंच की लाइनें बनाकर तकरीबन उनमें 2 1/2 से 3 इंच का गैप दिया और बीज को फैला दिया। देखिए यहां पर भी यह पौधे बन रहे हैं। अब तो कैरी के अंदर जरा जगह चौड़ी होती है तो पौधों की ग्रोथ अच्छी होगी। और यहां पर सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक की धूप आती है जो कि बहुत अच्छी है इनके लिए। इनके पत्तों की शाइनिंग करने के लिए, पत्तों का साइज बड़ा करने के लिए रोशनी और धूप की जरूरत होती है। लेकिन गर्म धूप नहीं जैसे कि जून जुलाई के महीने की होगी। इनको ठंडी धूप की जरूरत होती है जो कि आजकल तो शुरू हो चुकी है। लू वाली गर्मी नहीं है। अब ब्रसल स्प्राउट भी मैंने लगा दिए हैं। यह मैंने लगाए हैं बीज कल। यहां से लेकर और पूरी यहां तक एक लाइन बनाई मैंने। उसके अंदर सीड्स को डाल दिया। एक-ए दो-द इंच के फासले पर। यह भी उग जाएंगे। इसके ऊपर भी वीडियो बन रही है। और 17 तारीख को ही मैंने इस डब्बे के अंदर फिर से हरे धनिए के बीज डाल दिए थे। इस डब्बे के अंदर लास्ट ईयर भी मैंने बहुत सारा धनिया उगाया और बहुत बार हार्वेस्ट किया और इस बार फिर से उसी मिट्टी के अंदर गोटी करके बीज डाल दिए और उसी मिट्टी से दोबारा से कवर कर दिया सीड्स को। किसी किस्म की कोई खाद का इस्तेमाल नहीं किया मैंने। जैसा मैंने पहले बताया पत्तों वाली सब्जियों के लिए किसी किस्म की खाद की जरूरत नहीं होती। अगर देंगे तो अच्छा हो जाएगा। अगर नहीं देंगे तो पौधे फिर भी बढ़ेंगे और उनको पत्ते भी लगेंगे क्योंकि हमने तो पत्तों को हार्वेस्ट करना है ना इनको कौन सा फल लगना है और शायद मैंने 19 तारीख वाले दिन यहां पर शलजम के बीज लगा दिए थे टर्निप के वहां से लेकर पूरी यहां तक शलजम के बीज लगाए मैंने ज्यादा सब्जियां नहीं लगाई और ना मैं ज्यादा लगा सकता हूं क्योंकि मैंने आपको करना होता है मोटिवेट सिर्फ आप लोगों को डेमो करके बताना होता है कि हम भी घरों में गमलों के अंदर क्यारियों के अंदर सब्जी लगा सकते कोई मुश्किल बात नहीं है। और सफेद मूली भी लगाई है। उस पोर्शन में मैंने सफेद मूली के बीज डाल दिए थे। वह भी उगेंगे। सफेद मूली हमारे घर में कोई जल्दी पसंद नहीं करता है। लेकिन कभी-कभी सर्दी के दिनों में मूली वाले पराठे खाने का बहुत मजा आता है। साथ में दही का रायता हो साथ में मूली वाले पराठे हो तो कमाल हो जाता है। लेकिन ज्यादा पसंद नहीं है इसलिए थोड़े-थोड़े मैंने बीज डाल दिए हैं। शलजम शलजम मुझे पसंद है इसलिए उसके मैंने ज्यादा बीज डाल दिए हैं। लेकिन जगह के हिसाब से। बस मैं अगर आपको एक भी फ्रूट ग्रो करके बता दूं ना तो समझ जाया करें कि इसके पीछे राज यही है कि मैंने आपको करना है मोटिवेट ताकि आप भी घरों में सब्जियां उगा सकें और अगला स्टेप उठा सकें। मैंने कौन सी सब्जियां उगा उगा कर सेल करनी है। अब मैं कौन-कौन सी सब्जियां लगाऊं? लगाने को तो बहुत कुछ है। देखिए बैंगन हमारे फिर से लंबे हो गए हैं। मोटे भी हो गए हैं। अब फिर से उतारने के काबिल हो गए हैं। याद रखिए बैंगन के पौधों के ऊपर ना यूंटियां बहुत ज्यादा अटैक कर देती हैं। यूंटियां अटैक करने की वजह से पत्तों के अंदर सुराख होने लगते हैं। तो उसके लिए कभी-कभी हर चार से पांच दिन के बाद पानी का प्रेशर मारकर ना पत्तों को धो दिया करें ताकि जो ऊंटियां पौधे के ऊपर चढ़ गई हैं वह उतर जाए। या फिर कुपेक्स पाउडर मिल जाता है। सफेद रंग का किसी भी करियाना स्टोर से भी मिल जाएगा। डिपार्टमेंट स्टोर से भी मिल जाएगा। लाइए और पाउडर को स्प्रिंकल कर दिया करें। मिट्टी के ऊपर, पौधों के पत्तों के ऊपर। उसका कोई नुकसान नहीं होता। चींटियां वहां से भाग जाएंगी और कुछ मर जाएंगी। बाकी यह जो बायोमास अब पड़ा हुआ है यहां पर यह सूख चुका है। हो सकता है कि आज शाम को या फिर कल मैं इसको आग लगा दूं। सारे का सारा मटेरियल खत्म हो जाएगा। वेट खत्म हो जाएगा। हमारे पास राख आ जाएगी। उस राख को मैं सेव कर लूंगा। कुछ को तो मैं फैला दूंगा मिट्टी के ऊपर। लेकिन अभी बीज मैंने डाले हैं तो राख डालूंगा तो पौधे हमारे जल जाएंगे। इसलिए उसको स्टोर कर लूंगा। टाइम टू टाइम हफ्ते दो हफ्ते के बाद में एक-एक मुट्ठी थोड़े-थोड़े गमलों के ऊपर या कैरी के ऊपर फैलाता रहूंगा। वहां पर जो बैंगन थे वो वो पौधे लंबे थे जो अब उनके जो फल लगा हुआ था वो बड़े साइज का हो रहा है। जब इनको मैं उतार लूंगा तो फिर इनको भी मैं हार्ड प्रून करके छोटे पौधों में कन्वर्ट कर दूंगा। जैसा यह छोटे पौधे आप देख रहे हैं ना। तो इस तरह हमारा यह पौधा सेफ हो जाएगा। हो सकता है कि आने वाले सीजन में फरवरी से मार्च के महीने में फिर से इनको मैं बड़े गमले में लगा दूं या फिर क्या के अंदर लगा दूं। लेमन प्लांट को इतना लेमन लगा हुआ है कि मैं क्या बताऊं आपको और उसका वजन भी बहुत है और फ्रूट के अंदर रस भी बहुत ज्यादा है और उसका साइज भी बहुत अच्छा डिवप हो रहा है। क्यों? क्योंकि मैंने अच्छी खाद दी। मेरी मिट्टी के अंदर बायोडायवर्सिटी बनी रहती है। इकोसिस्टम बना रहता है। बैक्टीरिया है, फंगस है, दूसरे कीड़े हैं। सब कुछ मिलजुलकर रहते हैं। एक दूसरे को खाते हैं। एक दूसरे को मारते हैं और जो मरी हुई बॉडी होती है, वो खाद बन जाती है मिट्टी के अंदर पड़ी पड़ी। तो वो पौधों के लिए फायदेमंद होती है। यह है इकोसिस्टम कुदरत का बनाया हुआ। तो कुदरत के बनाए हुए सिस्टम के साथ जब हम छेड़छाड़ करने की कोशिश करेंगे तो हमेशा नुकसान ही उठाएंगे। इसलिए नेचर को नेचर के हिसाब से ही चलने दिया जाए तो ज्यादा अच्छा रहता है। अब मैं चलता हूं कल मिलेंगे। और हां, कल जो मैंने वीडियो एक्वेरियम के ऊपर अपलोड की थी उसकी प्राइिस नहीं बताई थी। तो आप लोगों ने कहा कि प्राइस तो बताएं भले एक आईडिया ही मिल जाए कि एक्वेरियम किस-किस साइज का किस-किस रेट पर मिल सकता है। तो इंशाल्लाह मैं कोशिश करूंगा अगली जब मैं वीडियो बनाऊं एक्वेरियम के ऊपर तो साथ में प्राइसेस जरूर मेंशन कर दूं। अब मैं चलता हूं। अपना बहुत सारा ख्याल रखिएगा। खुदा हाफिज।

38 Comments

  1. Good afternoon veerji 🙏🌹❤️
    Motivation Dil aur dimag ko to activate kar deta hai veerji 😢..but body accept nahi karti hai kyunki ye gardening k kaam bahut thakan bhare hai veerji
    Khuda Afize 🙏🌹❤️

  2. میں نے پچھلے سال ستمبر میں بیج لگائے تھے وہ جرمینیٹ بھی ہو گئے تھے مگر تیز دھوپ سے سب خراب ہو گئے تھے

  3. اظھار بھائی کو دیکھ دیکھ کر گارڈننگ کا شعوق ہوا گارڈننگ شروع کی، اور اب ویڈیو بھی بنانا شروع کی میرے چینل پر ویڈیو دستیاب ہے، Love u Izhar bhai❤

  4. Ap ny plants k ly green grow bags use kiy howy Hain unka result Kaisa hy bty ga plz mujhy b lainy Hain or Kahan sy ly Hain ye

  5. السلام وعلیکم آپ نے یہ ڈبے کہاں سے لیے ہیں پلیز یہ بھی اپنے دراز سٹور پر سیل کردیں۔ہم بہت خیال کر کر کے بیج ڈال کر پنیری بنانے کے لیے مگر فیل ہو گئے۔کچھ سمجھ نہیں آتی کہ کیا غلطی ہوئی پلیز سمجھا دیں۔

  6. Izhar bhai mojy plants lagny ka bohat shok hy but jaga ni hy mn chat par ksy kyyre bana sakte hon plz tell me gamloon ky elwa q ky os mn ny plants lagy howy hn

  7. اچھی ویڈیو ہے.ہمارے ہاں جب بیجوں میں سے ننھے پودے نکلتے ہے تو انہیں چڑیاں کھا جاتی ہیں ان سے بچاؤ کے لیے کیا کرنا چاہیے.

  8. Mje raat ki nend aur khawab mai b poday he poday nazer attay hain kaie bar to assay plants nazer attay hain jo duniya mai hain he nhi

  9. Meri kyari me b kl rat dog aa gya kyari Zameen me ha wutey bnay huy hen wo kafi wutey b tubah kr gya us k punjon k Nishan the sari kyari me us me kia kr skte hen

  10. Aslam o alikum
    Bhai ma ne Hari mirch k beej lagaye Hain wo germinate ho gay ab unko dhoop ma rkhun?
    Aik hi gmle ma 6 ..7 choty choty pody Hain
    Un KO kesy transfer krun

  11. Bhai ..kia aJ kl ma tmater k beej lga lain
    32 temperature ha
    Jo tmater bazar SE lay us k seeds SE tmater grow ho Jain ge?

  12. ❤❤❤Kia faida Aquireum itna saf karna parta hy or pasand b wohi cheezain hoti hn jo mushkil main dal den 😅😅😅but boht mind relaxxing rangbarangi fish 🐟

Pin