How to grow vegetables on the terrace in India/vegetable garden with jugaad/free of coast guarding
#gardening #tarr
#vegetables
Your queries
vegetable garden at home
vegetable Garden
vegetable Garden ideas for home
vegetable garden on terrace
vegetable Garden ideas
vegetable garden harvest India
vegetable Gardening for beginners
vegetable Garden in balcony
vegetable Garden Malayalam
summer vegetable
garmi mein kaun si sabjiyon ka hai
chhat per sabjiyan kaise ugae
Thank you for watching 🙏
फ्रेंड्स, जय श्री राधे। आज बात करने वाले हैं टेरेस गार्डनिंग की। यानी कि छत पर हम कैसे गार्डनिंग कर सकते हैं। लेकिन गार्डनिंग में हम आज बात करेंगे सब्जियों की। सब्जियों को हमें क्या-क्या ध्यान रखना चाहिए और किस तरीके से कम जगह में भी हम ज्यादा सब्जियां पा सकते हैं। और उनके में अगर कोई दिक्कत आती है तो कैसे हम उनको ठीक कर सकते हैं। देखिए ये है पुदीना। पुदीना यह देसी वैरायटी है। एक हाइब्रिड आती है जिसकी जो पत्तियां हैं वह काफी बड़ी-बड़ी होती हैं। लेकिन यह दो देसी पुदीना है और हमारी हेल्थ के लिए काफी अच्छा है। और मैंने इसको ग्रो किया हुआ है एक टायर के अंदर। देखिए एक टायर है गाड़ी का। इसके अंदर मैंने ग्रो किया है। इसकी लाइफ बहुत ज्यादा होती है। आप कह सकते हैं 25 साल तक भी यह कहीं नहीं जाएगा। उससे ज्यादा चल जाए तो मैं कह नहीं सकती। तो देखिए पुदीने की एक छोटी सी आपको अगर जैसे सब्जी मंडी से हम पुदीना लाते हैं उसमें जड़े आ जाती हैं। कई बार आप देखेंगे कि रूट्स भी आती हैं और कटिंग से भी यह ग्रो हो जाता है। ऐसा नहीं है कि रूट ही चाहिए। अगर रूट है तो जल्दी ग्रो हो जाएगा। अगर कटिंग लगाना चाहते हैं तो इस तरीके से छोटे कंटेनर में भी आप इसको ग्रो कर सकते हैं। तो आज काफी सारी सब्जियां मैं आपको दिखाने वाली हूं विद रिजल्ट। तो यह तो हो गई बात पुदीने की। जिसे ज्यादा गहराई वाली मतलब हमारा जो बैग है ग्रो बैग हो या फिर कोई भी पोर्ट हो वह नहीं चाहिए। थोड़े से ही गहराई में यह उग जाता है। बहुत ही अच्छा। फिर बात करते हैं फ्रेंड टमाटर की। देखिए टमाटर लगे हुए हैं और काफी सारे टमाटर अभी भी आ रहे हैं। लेकिन गर्मी इतनी ज्यादा होने लगी है। अब की बार टेंपरेचर बहुत हाई जा रहा है। इसलिए ग्रीन नेट लगाना भी शायद जरूरी हो जाएगा। क्योंकि जितनी गर्मी अभी अप्रैल में हो रही है। इतनी तो जाके जून में होती थी। और टमाटर मैंने ग्रो किए हुए हैं ऐसे टब में। यह मैंने टब लिए थे ₹100 के और इसी में मैंने ग्रो किया है। क्योंकि टमाटर की जो रूट है वो ज्यादा गहरी नहीं जाती। चौड़ाई में फैलती हैं। तो इसलिए इसको जब भी कोई कंटेनर दें वो थोड़ा बड़ा कंटेनर दें उसमें आसानी से आप इसको ग्रो कर सकते हैं और काफी अच्छा भी यह ग्रो हो जाता है। कोई भी अगर घास इस तरीके से उगाए तो साथ के साथ निकाल दीजिए क्योंकि जो फर्टिलाइजर हम डालते हैं वह हमारे पौधे को मिलना चाहिए। घास को नहीं। तो इस वक्त आप टमाटर लगा सकते हैं। लेकिन उस पे ध्यान क्या रखना है? उसको नीचे लटकने नहीं छोड़ना है कि नीचे लटकता रहे। इस तरीके से देखिए सपोर्ट दे दीजिए। मैंने ये सुतली ली है। इससे मैंने इसको सपोर्ट दिया हुआ है। मेरे सभी प्लांट आप देख सकते हैं। इधर भी ये छोटे-छोटे टमाटर हैं और पत्तियां झुलसने लगी हैं गर्मी के कारण। देखिए। तो टमाटर आप लगा सकते हैं। लेकिन थोड़ा सा धूप का आपको ध्यान रखना होगा। और यही नहीं मैं और भी अपने पौधे दिखा देती हूं आपको। देखिए इसमें भी कितने सारे टमाटर लगे हुए हैं और यह भी एक टब है और इसमें अपराज भी आया हुआ है। देखिए फूल खिले हुए हैं और टमाटर भी अच्छे से ग्रो हो रहे हैं। और मैंने इनको रखा कैसे है? तो देखिए फ्रेंड मेरे पास में ये बेकार सीढ़ी पड़ी हुई थी। सीढ़ी के ऊपर मैंने इन सबको रख दिया है। कोई स्टैंड अलग से नहीं खरीदा है। इसको इसके ऊपर रखा हुआ है क्योंकि सीढ़ी जो है बांस की बनी होती है और यह बारिश वगैरह में खराब नहीं होते। काफी लंबे टाइम तक ये चल जाते हैं। तो इस तरीके से आप जुगाड़ कर लीजिए। फिर बात करते हैं बैंगन की। देखिए बैंगन काफी अच्छे साइज के लगे हुए हैं। छोटा सा ही पौधा है। टमाटर के साथ ही टब में लगा हुआ है। यह देखिए कितने सारे बैंगन जो हैं इस पर लगे हुए हैं। तो बैंगन भी आप छत पर आसानी से ग्रो कर सकते हैं। कोई ऐसी दिक्कत नहीं है कि आप छत पर बैंगन नहीं लगा सकते। छोटे से पौधे भी आपको फल देंगे। देखिए इस तरीके से ये बने हुए हैं और नए-नए जो फ्रूट हैं वह भी बन रहे हैं। तो एक ये तरीके का बैंगन मैंने लगाया हुआ है। उसी टब में लगाया हुआ है। ऐसे ही टमाटर और बैंगन दोनों इकट्ठे लगे हैं क्योंकि टब काफी बड़ा है। अगर आप छत को थोड़ा सा सुंदर दिखाना चाहते हैं तो देखिए मैंने पेंट किया और यह फेस इसके ऊपर बना दिया और इसमें है ये वाले बैंगन। देखिए आप देखेंगे नीचे तक बिल्कुल जड़ों तक इसमें बैंगन लगे हुए हैं। देखिए कितने सारे जो फल हैं वो लगे हैं। ये आप देखिए। तो ये इस कंटेनर में लगा है और मिट्टी भी काफी कम है। ज्यादा ऊपर तक मैंने नहीं भरा है क्योंकि एक पौधा लगा है और छोटा ही प्लांट मैंने इसमें लगाया था। ये देखिए इस तरीके का थर्माकोल बॉक्स मैंने लिया और इसमें भी बैंगन का पौधा लगाया हुआ है और डाइंथस खिला हुआ था। अभी एकदम खत्म होने की कगार पर है ये। तो इस तरीके के जुगाड़ आप कर लीजिए। थर्माकोल की जो ये पेटी होती है ये काफी लंबे टाइम तक चल जाती है। तो इनको भी आप यूज कर सकते हैं टेरेस गार्डनिंग में। एक तो छत पर जो है वजन नहीं होगा और यह काफी लंबे टाइम तक चलेगी भी। और यह देखिए फ्रेंड यह लौकी की बेल है। और इस पर लौकी बनने भी लगे हैं। देखिए ये यहां पे और एक यहां पे और ऊपर भी इस पे लौकी जो हैं वो बन रहे हैं। और मैंने इसको किया क्या है? देखिए यह भी एक टब है। इसमें ग्रो किया हुआ है। इस टब में मैंने सिर्फ एक बेल ही लगाई है। यह और एक यह भिंडी का पौधा लगाया था जो अब खराब होने लगा है। इसको तो मैं निकाल दूंगी। और देखिए यह बेल को मैंने क्या किया? पहले इस धागे से जो ये सुतली है इससे सपोर्ट किया और इसके साथ-साथ मैंने यहां पे भी एक सीढ़ी रखी हुई है। जिसके ऊपर यह आराम से फैल जाएगी। छत पर क्या होता है? हम अगर हम टेरेस गार्डनिंग करते हैं। इस तरीके की बेल को हम छत पर नहीं फैला सकते। क्योंकि छत जो है गर्मी में गर्म हो जाएगी और हमारी जो बेल है यानी कि पौधा है वो खराब हो जाएगा। तो इसको मैं इसी के ऊपर पूरा हैंग करूंगी। इस पे लटकते हुए यह आराम से फ्रूटिंग कर पाएगा और कोई दिक्कत मेरे प्लांट को नहीं होगी। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते तो कोई भी एक जाल आप ले सकते हैं। उसके ऊपर इसको थोड़ा सा बांध सकते हैं। उसमें भी आपको काफी फायदा होगा और फ्रूटिंग जो है वह बहुत ही अच्छे से होगी। तो मैंने तो सिर्फ यही जुगाड़ किया है अपनी छत पर। और बाकी जो यह टब हैं इनमें ग्रो की हुई है हल्दी। हल्दी मैंने लगाई है। अभी उगी नहीं है। और चार टब मैंने हल्दी के लगाए हैं। तीन यह हैं और एक यह वाला। अब की बार मैंने चार टब लगाए हैं। देखते हैं कितनी निकलती है हल्दी। और फ्रेंड इसके साथ-साथ आप तोरी लगा सकते हैं। इस वक्त तोरी की जो बेल है वो मैंने लगाई है। लेकिन अभी तक बीज जो है वो ग्रो नहीं हुआ है। और देखिए फ्रेंड कोई भी सब्जी आप लगाने से पहले जैसे लौकी है उसकी इस तरीके से सीडलिंग तैयार कर लें। यह मैं डिस्पोजल ग्लास में तैयार कर लेती हूं। यह अभी देखिए ग्रो हो रहा है। यह भी लौकी की ही बेल है क्योंकि इसमें मैंने थोड़ा गैप रखा है। जो मैंने ऊपर आपको बेल दिखाई जो पहले दिखाई है वो वाली काफी बड़ी हो चुकी है और यह उसके जस्ट बाद में देखिए आप छोटी-छोटी है अभी। तो मुझे काफी लंबे टाइम तक सब्जियां मिलती रहेंगी। इस तरीके से आप थोड़ा गैप देकर भी सीड्स को ग्रो कर सकते हैं। फ्रेंड अगर आपको वीडियो पसंद आए, जानकारी पसंद आई हो तो एक लाइक कर दीजिएगा। चैनल को सब्सक्राइब कर लें। राधे-राधे।
1 Comment
Beautiful information sharing ❤